Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand Assembly Elections 2024 Polling Centers to Ensure Minimum Facilities for Voters
मतदान केंद्रों पर पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

मतदान केंद्रों पर पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश

संक्षेप:

पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी के लिए बैठक की। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने...

Oct 09, 2024 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त सह मतदाता सूची प्रेक्षक बाल किशुन मुंडा ने बुधवार को अपने कार्यालय में बैठक कर आसन्न झारखंड विधानसभा आम चुनाव-2024 की तैयारी की जानकारी ली। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने विधानसभा आम चुनाव-2024 के संदर्भ में सभी मतदान केंद्रो पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनूरूप सभी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। प्रमंडलीय आयुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को वैसे स्कूल जहां मतदान केंद्रों स्थित की जांच करने और निदेश का अनुपालन करने पर बल दिया। समाज कल्याण पदाधिकारी को भी वैसे आंगनवाड़ी केंद्र जहां मतदान केंद्र स्थित है, का निरीक्षण कर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता की जांच करने और आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। निदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए दिव्यांग, वरिष्ठ सह वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप, व्हीलचेयर की व्यवस्था करने, रनिंग वाटर, शुद्ध पेयजल, बिजली, शौचालय आदि सुविधा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयुक्त ने बीएलओ के माध्यम से वैसे दिव्यांग या वृद्ध मतदाता, जो मतदान केंद्र तक आने में असक्षम हैं, उन्हें चिह्नित करते हुए होम वोटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। सक्षम दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदान के लिए प्रेरित करने तथा निर्वाचन आयोग की ओर से दी गई जिम्मेदारियों का समयबद्धता से निर्वहन करने का निदेश दिया। उन्होंने स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से भी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही न्यूनतम सुविधाओं से मतदाताओं को अवगत कराते हुए जागरूक करने का निदेश दिया। बैठक में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा के अलावा पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के जिला शिक्षा अधीक्षक एवं समाज कल्याण विभाग से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित थे।