Palamu News: एएनएम व जीएनएम प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगें 2250 परीक्षार्थी
Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद् रांची के तत्वावधा में आज होने वाली एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 2250 परीक

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद-रांची के तत्वावधान में आयोजित एएनएम एवं जीएनएम प्रवेश परीक्षा को लेकर पलामू में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेदिनीनगर सिटी के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को कुल 2250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उन्होंने शनिवार को दोनों केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा वीक्षक भी लगातार निगरानी करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) परीक्षा केंद्र पर कुल 1004 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें एएनएम के 480 और जीएनएम के 524 अभ्यर्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में कुल 1246 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें एएनएम के 766 और जीएनएम के 480 परीक्षार्थी हैं।


