पलामू के छात्र-छात्राओं जैक के 12वीं की परीक्षा में तीनों संकायों में किया है बेहतर प्रदर्शन

May 06, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम में पलामू जिले का प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। साइंस में 90.16%, कॉमर्स में 95.99% और आर्ट्स में 94.54% छात्र सफल हुए। शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की है।

पलामू के छात्र-छात्राओं जैक के 12वीं की परीक्षा में तीनों संकायों में किया है बेहतर प्रदर्शन

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद(जैक) आयोजित 12वीं साइंस, कामर्स एवं आर्ट्स की वार्षिक परीक्षा-2026 का बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में पलामू जिले में गति वर्ष की तुलना में बेहतर हुआ है। पलामू के छात्र-छात्राओं ने साइंस, आटर्स व कॉमर्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया। साइंस संकाय में 90.16 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि कॉमर्स में 95.99 प्रतिशत और आर्ट्स में 94.54 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। सर्वाधिक विद्यार्थी कॉमर्स संकाय में सफल हुए हैं। पिछले साल राज्य में आर्ट्स में पलामू का परिणाम 24वां स्थान पर रहा था, परंतु इस वर्ष राज्य में 18वां स्थान रहा है। साइंस में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पलामू जिला एक पायदान नीचे चला गया है। पिछले साल साइंस में राज्य में पलामू का स्थान तीसरा था, परंतु इस वर्ष राज्य में पलामू को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। कॉमर्स में पिछले साल राज्य में पलामू का स्थान 13वां था,परंतु इस वर्ष कॉमर्स में पलामू का राज्य में 10वां स्थान प्राप्त हुआ है।

पलामू का परीक्षा परिणाम

जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम को पलामू के संदर्भ में बेहतर बताते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष तीनों संकाय में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। साइंस में राज्य में पलामू का स्थान चौथा आया है, परंतु पिछले साल की तुलना में अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में पिछले साल की तुलना में अच्छा परिणाम रह है। उन्होंने सफल होने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों के मेहनत का परिणाम है कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहतर हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे और प्रयास किया जाएगा कि इससे भी बेहतर रिजल्ट पलामू जिला का हो। उन्होंने सफल होने वाले विद्यार्थियों से भविष्य में और कड़ी मेहनत करने की अपील की ताकि आगे की कक्षाओं में इससे भी बेहतर परिणाम मिले। साइंस संकाय में राज्य के टॉप टेन में पलामू के विद्यार्थियों ने भी स्थान प्राप्त किया है, यह काफी सुखद पहलू है।

परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थी

जैक 12वीं के परीक्षा परिणाम के अनुसार इस वर्ष साइंस संकाय की परीक्षा में जिले में 17,926 परीक्षार्थी में सम्मिलित हुए थे। इसमें 16163 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गए हैं। 13, 476 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, इसमें 7569 छात्र और 5907 छात्राएं शामिल हैं। 2683 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। इसमें 1654 छात्र और 1029 छात्राएं शामिल हैं और चार छात्राएं तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं। 1756 विद्यार्थी फेल घोषित हुए हैं। पिछले साल साइंस संकाय में जिला में 85.79 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में साइंस संकाय में 4.37 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। आर्ट्स संकाय में इस वर्ष 10,646 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें 10065 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आटर्स संकाय में पिछले साल की तुलना में 5.98 प्रतिशत अधिक परीक्षार्थी सफलता अर्जित किया है। पिछले साल जिले में 88.56 प्रतिशत रिजल्ट हुआ था, जबकि वर्ष 94.54 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया है।

आर्ट्स और कॉमर्स का परिणाम

आर्ट्स संकाय में 4141 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं, इसमें 1341 छात्र और 2800 छात्राएं हैं। इसी प्रकार 5589 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से सफल हुए हैं, इसमें 2118 छात्र और 3471 छात्राएं हैं। 335 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं, इसमें 187 छात्र और 148 छात्राएं हैं। 571 विद्यार्थी फेल घोषित हुए हैं। कॉमर्स संकाय में इस वर्ष 549 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे जिसमें 527 परीक्षार्थी सफलता अर्जित किया है। 22 विद्यार्थी फेल हुए हैं। कॉमर्स में पिछले साल की तुलना में 3.32 प्रतिशत अधिक विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस वर्ष कॉमर्स संकाय में 95.99 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं, जबकि पिछले साल 95.99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफलता अर्जित किया है। कॉमर्स में 411 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। इसमें 281 छात्र और 130 छात्राएं शामिल हैं। 116 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से पास हुए हैं। इसमें 76 छात्र और 40 छात्राएं हैं।

सामान्य प्रश्न

पलामू के साइंस संकाय में इस वर्ष कितने प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए?
पलामू के साइंस संकाय में इस वर्ष 90.16 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।