बीजेपी के समर्थित प्रत्याशी का किया समर्थन
जनता दल यूनाइटेड की मेदिनीनगर नगर इकाई ने भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने कहा कि यह निर्णय नगर के विकास, आधारभूत संरचना और जनसेवा को ध्यान में रखकर लिया गया है। सभी सहयोगी दलों का समन्वय जरूरी है और JD(U) जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहेगी।

जनता दल यूनाइटेड की मेदिनीनगर नगर इकाई की बैठक में नगर निगम के महापौर पद के भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष पीयूष प्रभाकर ने बताया कि नगर के समग्र विकास, बेहतर आधारभूत संरचना, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मेदिनीनगर के विकास को नई दिशा देने के लिए सभी सहयोगी दलों और जनप्रतिनिधियों का समन्वय जरूरी है। जनता दल यूनाइटेड की नगर इकाई महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सक्षम नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


