ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूआयरन लेडी का सतबरवा में पुण्यतिथि मनी

आयरन लेडी का सतबरवा में पुण्यतिथि मनी

देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से मशहूर श्रीमती इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि शनिवार को सतबरवा में मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष रमजान खान के नेतृत्व में...

आयरन लेडी का सतबरवा में पुण्यतिथि मनी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 31 Oct 2020 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी के नाम से मशहूर श्रीमती इंदिरा गांधी की 35 वी पुण्यतिथि शनिवार को सतबरवा में मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष रमजान खान के नेतृत्व में कांग्रेस की धरोहर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

इस कार्यक्रम में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर उनके करीबी कांग्रेसी अमित कुमार साहू, अयोध्या यादव, दीपक यादव, संजय यादव, पिंटू अंसारी, अरुण कुमार समेत कई लोग शामिल हुए।स्वर्गीय गांधी को नमन कर पुश पुष्पांजली अर्पित किया। वक्ताओं ने श्रीमती गांधी को आयरन लेडी ओर मजबूत इरादों वाली दमदार महिला थी। पाकिस्तान को 1971 में दो टुकड़े करने वाली इंदिराजी अमर है। पाकिस्तान का एक टुकड़ा बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। श्रीमती गांधी ने कहा था की मेरे एक -एक लहू का कतरा देश के एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहेगा। 1985 में उनकी शहादत हुई थी। एकता और अखंडता के जननी को कांग्रेस और देशवासियों की ओर से शत-शत नमन है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें