मार्च में पलामू ट्रेजरी से हुई है, 6.89 अरब रुपए की निकासी
पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च में 6 अरब 89 करोड़ की निकासी की गई। अवैध निकासी के मामले में जांच के आदेश पर उपायुक्त समीरा एस ने पुलिस विभाग में निकासी की जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह में कोषागार से 6 अरब 89 करोड 09 लाख 45 हजार 5 रुपए की निकासी हुई है। बोकारो और हजारीबाग में अवैध निकासी के बाद वित्त सचिव के आदेश के आलोक में शुक्रवार को उपायुक्त समीरा एस के निर्देश पर पुलिस विभाग में किए गए निकासी की जांच की गई। हालांकि जांच केवल वेतन निकासी मद की हुई है। प्रारंभिक जांच में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। उपायुक्त समीरा एस ने एडिशनल कलेक्टर (एसी) कुंदन कुमार की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की थी। टीम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, कोषागार पदाधिकारी सोमरा भगत, विश्रामपुर के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी, एनडीसी नीरज कुमार शामिल थे।
टीम के साथ कोषागार में शुक्रवार की देर रात तक वेतन से अधिक निकासी मामले की जांच की। अपर समाहर्ता ने बताया कि वित्त विभाग से प्राप्त पत्र के आलोक में जांच की गई है। वित्त विभाग से कुछ चिह्नित एकाउंट नंबर उपलब्ध कराया गया था, उन एकाउंट नंबर से संबंधित वित्तीय गतिविधियों की जांच की गई है। उपायुक्त ने कहा कि संबंधित जांच पूरी कर ली गई है। जांच में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। जांच टीम की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। जिला कोषागार पदाधिकारी सोमरा भगत ने बताया कि फिलहाल सर्वर डाउन रहने के कारण पूरे वित्तीय वर्ष में कितनी निकासी हुई है, इसे बता पाना मुश्किल है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह में 6 अरब 89 करोड़ 09 लाख 45 हजार 5 रुपए की निकासी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


