Palamu News: हरिहरगंज में हाइवा और ट्रैक्टर जब्त

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: हरिहरगंज में फोरलेन पर स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर खान निरीक्षक ने बिना कागजात के स्टोन डस्ट लदा एक हाइवा और बिना नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया। ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जांच के दौरान पकड़ा।

Palamu News: हरिहरगंज में हाइवा और ट्रैक्टर जब्त

Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज के कौवाखोह में फोरलेन पर बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार गुप्ता ने बगैर कागजात का स्टोन डस्ट लदा हाइवा जब्त किया है। थाना के एसआई संतोष कुमार ने अररुआ कला गांव के समीप से बुधवार को अहले सुबह बालू लदा बगैर नंबर का स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि जांच के दौरान डस्ट लदे एक हाइवा और बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।