व्यवहार न्यायालय परिसर में पीडीजे के नेतृत्व में हुआ योग कार्यक्रम
मेदिनीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पलामू जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

मेदिनीनगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए शनिवार को पलामू जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा सहित न्यायिक पदाधिकारियों तथा न्यायालय कर्मियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि योग करें व निरोग रहें।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। प्रशिक्षकों के नेतृत्व में कराए गए योगाभ्यास को सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, एडीजे अखिलेश कुमार, राजकुमार मिश्रा, श्वेता ढींगरा, आयशा खान, ज्योति शील, आभाष कुमार, सीजेएम मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, डालसा सचिव राकेश रंजन, रवि शंकर पांडेय, शंभू महतो, सौरभ कुमार गौतम, सोनम विश्नोई, गौरव खुराना, कमल प्रकाश, निर्भय प्रकाश, प्रज्ञेष निगम, रोजलिना बारा, रश्मि चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।फोटो--प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में रविवार को मेदिनीनगर के व्यवहार न्यायालय परिसर में योगाभ्यास करते पीडीजे व अन्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


