अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को सजाया गया और छात्रों ने माताओं के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए गीत, नृत्य, और नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय के अध्यक्ष ने माताओं के योगदान की सराहना की और बच्चों को माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया गया

मेदिनीनगर। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस मनाते हुए माताओं के त्याग, प्रेम एवं समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगे संदेशों से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, नृत्य, कविता एवं नाटिका के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा अपने संबोधन में कहा कि मां हमारे जीवन की पहली गुरु होती हैं जिनके संस्कार और मार्गदर्शन से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनता है।

उन्होंने सभी माताओं के योगदान की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।