नौडीहा पंचायत के खाते में 30 रुपये परंतु विकास कार्य ठप

Dec 20, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पाटन के नौडीहा पंचायत की विकास योजनाओं और वित्तीय लेखा-जोखा की बीडीओ ने शुक्रवार को जांच की। दो वर्षों में विकास कार्य नहीं हुए हैं, जबकि पंचायत के खाते में लगभग 30 लाख रुपये की राशि पड़ी है। मनरेगा में भी पंचायत का प्रदर्शन खराब है। अनियमितताओं के चलते समेकित जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है।

नौडीहा पंचायत के खाते में 30 रुपये परंतु विकास कार्य ठप

पाटन, प्रतिनिधि। प्रखंड के नौडीहा पंचायत की विकास योजनाओं एवं वितीय लेखा-जोखा की शुक्रवार को बीडीओ ने जांच की। बीडीओ ने बताया कि पूरे राज्य में पंचायती राज विभाग से पंचायत में राशि आने की बाट जोह रहा है। नौडीहा पंचायत में गत दो वर्षों से अधिक विभिन्न विकास मद की राशि रहने के बावजूद विकास का काम नहीं कराया गया है। नौडीहा पंचायत के खाते में विकास के लिए 15वें वित्त, मनरेगा (सामग्री), पंचायत सुदृढ़ीकरण आदि के लगभग 30 लाख रुपये पड़े हैं। अनेक पत्राचार के बावजूद कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। मनरेगा से मानव दिवस सृजन एवं अन्य कई अन्य मानकों में भी नौडीहा पंचायत पूरे प्रखंड में निचले पायदान पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक भी नहीं हुई है। योजनाओं के भौतिक निरीक्षण में भी अनियमितताएं पाई गई है। समेकित जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है ताकि अग्रेत्तर कारवाई के लिए विभाग से पत्राचार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड प्रधान सहायक, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।