ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूघायल मेकैनिक की इलाज के दौरान मौत

घायल मेकैनिक की इलाज के दौरान मौत

पलामू जिले के उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप चेचरिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल मेकैनिक अरविंद विश्वकर्मा की मौत रविवार की सुबह हो गयी है। घायल अरविंद का इलाज रांची रिम्स में चल रहा...

घायल मेकैनिक की इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 26 Jul 2020 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के उंटारी रोड रेलवे स्टेशन के समीप चेचरिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से घायल मेकैनिक अरविंद विश्वकर्मा की मौत रविवार की सुबह हो गयी है। घायल अरविंद का इलाज रांची रिम्स में चल रहा था। मालगाड़ी की चपेट में आने से पिछले सोमवार की रात अरविंद विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक उंटारी रोड में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी में आई तकनीकी खराबी दूर करने अपने गांव हरिहरगंज थाने के गहौरा से आया था। सोमवार की रात शौच जाने के क्रम में वह मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें