भाकपा का मनाया गया शताब्दी वर्ष
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष मनाने के लिए मेदिनीनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुलूस के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि पार्टी का इतिहास...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे वरीय नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि भाकपा का इतिहास कुर्बानी का रहा है। स्थापना के बाद से ही काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आम जन के हित में अपनी कुर्बानी दी है। राष्ट्रीय आंदोलन में भी पार्टी की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की व आम जनों के हितों की रक्षा के लिये पार्टी को संघर्ष तेज करना होगा। जिला सचिव रुचिर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दर्जन भर लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिला सचिव ने पार्टी का सिंबल प्रदान कर उनका स्वागत किया। उन्होंने वरीय साथियों के साथ गायन के क्षेत्र में उभर रहे आर्यन पांडेय को भी सम्मानित किया। तिवारी ने कहा कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिये भाकपा को मजबूत होना होगा। इसके लिये सभी वर्ग के लोगों को पार्टी से जुड़ना व जोड़ना होगा। कृष्ण मुरारी दुबे, मनाजरुल हक, रामराज तिवारी, राजेंद्र बैठा, पूरन चंद साहू, भोला सिंह, अभय कुमार, जनेश्वर राम, उपेंद्र मिश्रा, रविशंकर, राजीव रंजन आदि ने भी विषय प्रस्तुत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।