प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के मकान सूचीकरण और गणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पाटन में शुरू हुआ। बीडीओ अमित झा ने तकनीकी पहलुओं और मोबाइल ऐप के उपयोग पर जोर दिया। प्रशिक्षण चार चरणों में 27 अप्रैल से 9 मई तक चलेगा, जिसमें कई प्रशिक्षक शामिल हैं।

पाटन, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको के प्रशिक्षण शुरू हुई। प्लस -2 हाई स्कूल पाटन में प्रशिक्षण शिविर को शुरुआत करते हुए बीडीओ अमित झा ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको को जनगणना की बारीकियों, तकनीकी पहलुओं और मोबाइल एप्प की बारे प्रशिक्षण से सक्षम होने को कहा। उन्होंने कहा की जनगणना आकड़ों की संग्रहन डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाना है। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण ,आवास डेटा प्रविष्टि एवं स्व गणना प्रक्रिया की प्रशिक्षण से जनगणना बेहतर कर सकते है। प्रशिक्षण चार चरण में 27 अप्रैल से नौ मई तक होगा।
प्रशिक्षक के रूप में संतोष कुमार, पंकज कुमार ,रविकांत कुमार, प्रभाकर कुमार आदि शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


