Palamu News: प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: चैनपुर के सहोदय उच्च विद्यालय में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के महत्व और टीम भावना के बारे में बताया। प्रतियोगिता में दो वर्गों की खेल होगी, जिसमें विजेता टीम राज्य स्तर पर भाग लेगी।

Palamu News: प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Palamu News: मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। चैनपुर के सहोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में दो दिनों तक चलने वाले प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का उदघाटन पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक माकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं,बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं आत्मविश्वास का विकास करता है।

उद्घाटन समारोह

उन्होंने खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने टीम भावना से कोई भी काम किया जाए,तो सफलता निश्चित मिलती है। उदघाटन सत्र में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीएसइ सुभाष अनुराग एक्का, एरिया ऑफिसर साकेत तिवारी, एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ उज्जवल मिश्रा ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के आयोजन

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर 15 और अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को अंडर-17 बालिका वर्ग की प्रतियोगिता होगी। पहले दिन पलामू, गढ़वा लातेहार के कुछ नौ टीम भाग ली। प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति पर कराया जा रहा है। प्रमंडल स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल कोषांग के अनुपम तिवारी, अरविंद दुबे, साकेत शुक्ला, हीरालाल एवं रंजीत सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन अनुपम तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ विशाल कुमार गुप्ता, अविनाश तिवारी, संजय कुमार, शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, प्रदीप मेहता आनंद सिंह, कौशल वर्मा, मो. इदरीस, पवन शर्मा आदि समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किसने किया?
65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।