ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूआज के समय में महिलाओं को स्वालंबी होना जरूरी : उपाध्यक्ष

आज के समय में महिलाओं को स्वालंबी होना जरूरी : उपाध्यक्ष

सदर प्रखंड के कौड़िया में आजीविका मिशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में...

आज के समय में महिलाओं को स्वालंबी होना जरूरी : उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 18 Jan 2020 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

सदर प्रखंड के कौड़िया में आजीविका मिशन की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद् उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में महिलाओं को स्वावलंबी होना जरूरी है। आज महिलाएं भी पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। जरूरत है उनके हौसले की उड़ान देने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आज अबला समझने की जरूरत नहीं है, उनके अंदर भी अपार क्षमताएं छिपी है। महिलाएं स्वयं सहायता समुह से जुड़कर स्वावलंबी बन रही है और घर-परिवार में बेहतर वातावरण कायम कर रही हैं। सरकार का भी प्रयास है कि महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान की जाए। देश की आधी आबादी जब तक शिक्षित और स्वावलंबी नहीं बनेंगी तब तक देश अग्रणी के श्रेणी में नहीं आ सकता। श्री सिंह ने महिलाओं को समूह का गठन कर समूह से जुड़ने पर जोर दिया। जो महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थी वह भी आज अपने हक अधिकार के लिए आगे आ रही हैं। निश्चित रूप से यह जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने आजीविका मिशन के जुड़े दीदियों को कहा कि आप पूरी ईमानदारी से कार्य करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें