मनातू में पोस्ते की फसल किया गया नष्ट

Feb 11, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के मनातू थाना क्षेत्र में करमा और गरवट गांव के पास छह एकड़ वन भूमि पर अवैध पोस्ता की फसल को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नष्ट किया। यह कार्रवाई विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत की गई, और अवैध खेती में शामिल व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।

मनातू में पोस्ते की फसल किया गया नष्ट

मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र के करमा और गरवट गांव के पास के जंगल में करीब छह एकड़ वन भूमि पर लगाए गए पोस्ता की फसल को बुधवार को नष्ट किया गया। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने फसल को नष्ट किया। मनातू थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी दोनों गांव में पहुंचकर विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत फसल को नष्ट किया। पोस्ते की अवैध खेती में संलिप्त लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।