Palamu News: जीएनएम हॉस्टल से अवैध कब्जा हटवाने का किया अनुरोध
Palamu News: मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने जीएनएम हॉस्टल में रह रहे अवैध लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है। उन्होंने हॉस्टल को खाली कराने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए पत्र भेजा है, जिसमें बताया गया है कि हॉस्टल में रह रहे लोग चोरी की घटनाओं में शामिल हैं।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने हॉस्पिटल परिसर स्थित जीएनएम हॉस्टल में रहने वाले लोगों को अवैध मानते हुए पुलिस अधीक्षक से सहयोग मांगा है। उन्होंने जीएनएम हॉस्टल को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अनुरोध किया है। अस्पताल अधीक्षक ने टीओपी प्रभारी को पत्र भेजकर हॉस्टल को तत्काल खाली कराने की कारवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेखित है कि एमआरएमसीएच परिसर में निर्मित जीएनएम हॉस्टल में कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। अस्पताल परिसर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पत्र के अनुसार इन घटनाओं में हॉस्टल में रह रहे लोगों की संलिप्तता की पुष्टि की जा चुकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक और सदर अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजा गया है। हॉस्टल खाली होने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने की दिशा में कई आवश्यक कदम उठाया जाएगा।


