अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाने का दिया निर्देश

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला खनन टास्ट फोर्स की बैठक हुई। बैठक

अवैध खनन व परिवहन के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाने का दिया निर्देश

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। इस क्रम में यह बात सामने आई कि जिले में ईंट भट्ठों के संचालन में भी अनियमितता बरती जा रही है। अप्रैल में 22 ईंट भट्ठे के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए संबंधित मालिकों से रिपोर्ट मांगी गई है। उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खनन से जुड़ी सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हों, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ,परिवहन व खनन विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाने, चेकपोस्टों पर सघन जांच करने तथा खनन स्थलों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अवैध खनन की सूचना

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और वन विभाग, पुलिस व अंचल प्रशासन आपसी समन्वय के साथ निगरानी करें। जहां से ज्यादा अवैध परिवहन की लगातार सूचनाएं आ रही है, जरूरत पड़ने पर वहां सीसीटीवी का अधिष्ठापन कराने पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि कहीं वाहन जब्त नहीं होना संबंधित थाना प्रभारी की निष्क्रियता को दिखाता है। उपायुक्त ने खनन के जुर्माना से जुड़े नये नियमों से सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में खनन विभाग ने अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त 47 वाहनों को जब्त करते हुए 32 लाख 48 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। साथ ही तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिले में 22 ईंट भट्ठों की जांच करते हुए सभी को नोटिस जारी किया गया है। जिला परिवहन विभाग ने 65 वाहनों को जब्त कर नौ लाख 62 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। वन विभाग की ओर से शून्य वाद दर्ज किए गए हैं। विभिन्न अंचल स्तर से 40 वाहन जब्त किए गए हैं। सर्वाधिक हुसैनाबाद अंचल में सात वाहन जब्त किए गए हैं। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीओ समेत विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पलामू के उपायुक्त ने अवैध उत्खनन के खिलाफ क्या निर्देश दिए?
उपायुक्त ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।