
रेलयात्रियों की विषम समस्याओं पर पूर्व विधायक ने प्रबुद्धजनों संग की चर्चा
संक्षेप: हैदरनगर में बीडी रेलखंड को पिछले सौ सालों से उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। यहां के धार्मिक और पुरातात्विक स्थलों के बावजूद यात्रियों को उचित रेल सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों...
हैदरनगर, प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रंलमंडल के सर्वाधिक उपेक्षित बीडी रेलखंड जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश आज तक झेल रहा है। इस रेलखंड के काजरात नावाडीह, जपला, हैदरनगर, मोहम्मदगंज स्टेशन के जुड़े कई धार्मिक व पुरातात्विक स्थलों के विगत सौ सालों से विद्यमान रहने के बावजूद अपेक्षित रेलयात्रियों को सुविधा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मात्र स्टेशनों के स्वरुप बदलने से उन्हें सुविधा में वृद्धि नहीं हो सकती। जबकि कई स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशनों में शामिल भी किया गया है। इस रेलखंड के खासकर गढ़वा रोड से सोननगर के बीच पड़ने वाले स्टेशनों के यात्री को आजादी से अब तक किसी भी महानगर तक आवागमन का सीधा लाभ नहीं मिला। जो अत्यंत ही सोंचनीय है। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव आते जाते रहेंगे। यहां की निर्णायक जनता को अपने विकास के प्रति गहन चिंतन मनन करने की जरुरत है। उन्होंने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों रामप्रवेश सिंह, अरविन्द सिंह, हीरा सिंह, अशोक सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित कई लोगों से चर्चा के बीच कहा कि इस क्षेत्र को केवल हुंकार से नहीं, बल्कि सड़क पर उतरकर डकार मारने से मिलता है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में खास पर्व त्योहारों में पूजा स्पेशल ट्रेनों को परिचालन किया जाता है। किन्तु निरंतर इस भोलीभाली रेलखंड की उपेक्षा होती रही है। इसके जिम्मेवार कौन और दायित्व किसका है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र समीपवर्ती व कोयल - सोन नदी के सीमावर्ती दर्जनों स्थानों के रेलयात्रियों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है। इसके साथ ही उक्त स्टेशन से जुड़े कई पर्यटक व धर्मिक स्थालों में भीम चूल्हा, कोयल बराज, प्रसिद्ध देवीधाम, कबरा कला पुरातत्व स्थली हैं। जहां दर्शन व भ्रमण के लिये अंतरराज्यीय पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इसके बावजूद हैदरनगर में नई दिल्ली रांची गरीब रथ का ठहराव, संबलपुर - वाराणासी का प्रतिदिन परिचालन, रांची से देहरादून तक सीधी रेल सेवा अविलंब शुरु कराने की जरुरत है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




