ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूचार साल बाद पति लौटा घर, मायके में रहने वाली पत्नी ने की आत्महत्या

चार साल बाद पति लौटा घर, मायके में रहने वाली पत्नी ने की आत्महत्या

पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के बारालोटा में शनिवार की शाम में मनिका थाना क्षेत्र के कोपे गांव निवासी संजय राम की 34 वर्षीय पत्नी राखी देवी...

चार साल बाद पति लौटा घर, मायके में रहने वाली पत्नी ने की आत्महत्या
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 15 Aug 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के बारालोटा में शनिवार की शाम में मनिका थाना क्षेत्र के कोपे गांव निवासी संजय राम की 34 वर्षीय पत्नी राखी देवी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शहर थाना पुलिस की उपस्थिति में रविवार के दिन में शव को मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि पारिवारिक विवाद में राखी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दो नाबालिग बच्चों की मां राखी देवी काफी परेशान रहती थी। पति के काम पर चले जाने के कारण राखी देवी करीब चार साल से अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ बारालोटा के जीएलए कॉलेज के समीप मायके में रहती थी। शनिवार को दिन में उसके पति आये हुए थे। आशंका है कि आपसी विवाद से क्षुब्ध होकर पति के घर से बाहर जाने के बाद महिला ने घर के एक कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन राखी देवी को फांसी के फंदे से लटका देखकर आनन-फानन में उसे उतारा परंतु तबतक उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इसकी जानकारी तुरंत शहर थाने को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पति संजय राम ने बताया कि घर से बाहर निकलने के बाद कुछ युवक उसके साथ मारपीट किए थे। इस संबंध में उन्होंने शहर थाना में आवेदन देने गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें