पारिवारिक विवाद में पति ने ईंट से मारकर की पत्नी की हत्या
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मुहल्ला में शनिवार को दिन में पति कुश सिंह ने 30 वर्षीया पत्नी सरिता देवी के सिर पर ईंट से जा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अमन चैन मुहल्ला में शनिवार को दिन में पति कुश सिंह ने 30 वर्षीया पत्नी सरिता देवी के सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि सरिता देवी की मौत की अब तक सूचना प्राप्त नहीं हुई है आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद में शनिवार के दिन में पति ने पत्नी को ईंट से मार कर पत्नी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में रेफर कर दिया गया था।
मोहल्ले के निवासियों के अनुसार मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई थी। मौत के बाद परिवार के लोग शव लेकर मेदिनीनगर से घर के लिए रवाना हो गए हैं। आरोपी कुश कुमार सिंह जेसीबी चालक का काम करता था और बीती रात ही घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया। मृतक के दो नाबालिक बच्चे हैं। आरोपी मूल रूप से हैदरनगर थाना क्षेत्र के राणाडीह (पचपोखरी) गांव का रहने वाला है और हुसैनाबाद में किराये के मकान में रह रहा था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


