एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए आगे आए अभिभावक: उपाधीक्षक

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस के रवि ने अनुमंडलीय क्षेत्र के अभिवावकों से अपील किया है कि 14 वर्ष की उम्र पूरा

एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए आगे आए अभिभावक: उपाधीक्षक

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने अनुमंडलीय क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि 14 वर्ष की उम्र पूरा कर चुके और 15 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए आगे आना चाहिए।यह वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखता है। किशोरियों के भविष्य के लिए वैक्सीनेशन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फैले अफवाहों से बिना डरे अपने बच्चियों की सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद को 3071 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन देने का लक्ष्य मिला है। करीब 45 दिन बीत जाने के बाद लक्ष्य के विरुद्ध 19 मई तक महज़ 4 वैक्सीनेशन हुआ है।

लक्ष्य को शत प्रतिशत हासिल करने के लिए सिविल सर्जन ने भी कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।