ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपलामू जिले के 4581 घरों में होम कोरंटाइन का साटा गया है स्टीकर

पलामू जिले के 4581 घरों में होम कोरंटाइन का साटा गया है स्टीकर

पलामू जिले के 4581 घरों में होम कोरंटाइन का स्टीकर साटा गया है। यह वैसे घर हैं,जहां बाहर से लोग आये हैं। साथ ही इनके हाथों में होम कोरंटाइन का मुहर भी लगाया गया है। विदेशों से आने वाले 42 लोगों में...

पलामू जिले के  4581 घरों में होम कोरंटाइन का साटा गया है स्टीकर
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 31 Mar 2020 12:29 AM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के 4581 घरों में होम कोरंटाइन का स्टीकर साटा गया है। यह वैसे घर हैं,जहां बाहर से लोग आये हैं। साथ ही इनके हाथों में होम कोरंटाइन का मुहर भी लगाया गया है। विदेशों से आने वाले 42 लोगों में 19 लोगों का होम कोरंटाइन पूरा हो चुका है। वहीं झारखंड को छोड़कर अन्य राज्यों से आने वाले 160 लोगों का भी होम कोरंटाइन पूरा हो चुका है। सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी सर्तकर्ता के साथ काम कर रही है। फिलहाल जिले में 4904 लोग होम कोरंटाइन में हैं,वहीं जिले के विभिन्न हिस्सो में बने सरकारी कोरंटाइन में 563 लोगों को रखा गया है। जबकि आइसोलेट में एक भी रोगी अभी फिलवक्त नहीं हैं। सीएस ने कहा कि अन्य राज्यों को आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सभी लोगों को स्वास्थ्य जांच होम कोरंटाइन में रखा जा रहा है और चिकित्सकों द्वारा वैसे लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है। ताकि किसी तरह की तबियत में कोरोना वायरस का कोई लक्षण पाया जाये तो वैसे लोगों को आईसोलेट किया जा सके। उन्होंने कहा कि पलामू जिले से दो लोगों का रक्त संग्रह कर कोरोना वायरस की जांच करने के लिए भेजा गया था,दोनों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। उन्होंने कहा कि अभी तक पलामू पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें,ताकि इस बीमारी से बचा जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें