परिषद् ने किया होली मिलन समारोह
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तत्वावधान में जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी सम्मानित सदस

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तत्वावधान में जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सभी सम्मानित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रंगों के पर्व का स्वागत किया। समारोह के दौरान पारंपरिक फगुआ गीतों से वातावरण गूंजता रहा। उपस्थित सदस्यों ने गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। परिषद पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित, निबंधित एवं केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय संस्था है, जो सदस्यों के सुख-दुख में सदैव साथ निभाती है। परिषद ने जिले के सभी नागरिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में संरक्षक शिवजी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासचिव सुनील कुमार सिंह समेत कई सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


