एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Mar 03, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

चैनपुर प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का त्योहार है। उन्होंने सभी से अपील की कि पर्व के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करें और जबरन रंग न लगाएं। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और कर्मी उपस्थित रहे।

एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।चैनपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रभा देवी ने की। समारोह में उपप्रमुख सुनील सिंह, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख प्रभा देवी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जिसे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी को जबरन रंग न लगाएं और आपसी सम्मान बनाए रखें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर सभागार में अक्सर चर्चा होती रहती है, लेकिन आज सभी जनप्रतिनिधि एकत्रित होकर अबीर-गुलाल लगाकर एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।कार्यक्रम

के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर मनोज पासवान, सोनी देवी, कविता देवी, बेबी देवी, सरिता देवी, लाली चौधरी, मुन्ना पाल, सुकुल रवि, नरेश राम, कमल किशोर चौरसिया, संदीप तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।