Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu District Health Department Organizes Block Health Melas from January 6 to 10
6 से 10 जनवरी तक प्रखंड में आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला

6 से 10 जनवरी तक प्रखंड में आयोजित होगा स्वास्थ्य मेला

संक्षेप:

पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग 6 से 10 जनवरी तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में स्वास्थ्य मेला का आयोजन करेगा। इस मेले में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी का निर्माण, गैर-संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

Jan 02, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग सभी प्रखंड मुख्यालयों में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन 6 से 10 जनवरी तक करेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक शशि प्रकाश झा के निर्देशानुसार प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन करना सुनिश्चित हुआ है। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति ने प्रत्येक प्रखंड के टीम में उन्मुखीकरण करते हुए प्रखंडवार स्वास्थ्य मेला कार्य की योजना एवं तिथि निर्धारित की जाएगी। मेला में डिजिटल स्वास्थ्य आईडी का निर्माण, गैर-संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना, जागरूकता पैदा करना और स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करना, सभी प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं की जांच, बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, सेवा प्रदान करना, दूरभाष परामर्श, रेफर आदि स्वास्थ्य गतिविधियां मुख्य रूप से संचालित की जा रही है।स्वास्थ्य

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेला को प्रभावी बनाने के लिए उपयुक्त की अध्यक्षता में जिला प्राधिकरण मेले के सफल आयोजन के लिए रणनीति तैयार करके प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी को भी इसमें समेकित किया गया है। प्रखंड स्तरीय योजना समिति के अध्यक्ष प्रखंड पंचायत अध्यक्ष होंगे एवं प्रखंड विकास अधिकारी सह अध्यक्ष होंगे। सदस्य संयोजक के रूप में प्रखंड स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी रहेंगे।