Palamu News: अबतक 10 लोगों को मिला गुड सेमेरिटन पुरस्कार

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर में, स्वास्थ्य विभाग ने 2026 में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 10 गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहन राशि दी है। प्रत्येक को 2000 रुपये प्रदान किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त लोगों की जान बचाना है। नोडल पदाधिकारी केके शर्मा ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

Palamu News: अबतक 10 लोगों को मिला गुड सेमेरिटन पुरस्कार

Palamu News: मेदिनीनग। कैलेंडर वर्ष 2026 में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अबतक 10 लोगों को गुड सेमेरिटन के रूप में चयन करते हुए प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार रुपया प्रदान किया है। गुड सेमेरिटन के रूप में अबतक गुलाम मुस्तफा, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, संजीव कुमार चंद्रवंशी, जफर इमाम, विजय पांडेय, पवन कुमार, आलोक कुमार पटेल, मयंक कुमार, सूर्यदेव कुमार प्रोत्साहित किए जा चुके है। नोडल पदाधिकारी केके शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों के जीवन बचाने के लिए यह पहल किया गया है। इसके तहत दुर्घटना होने के बाद अनजान राहगीर घायल व्यक्ति को नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाता है तो व्यक्ति के डिटेल्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी इसकी जिला कार्यालय को देते है।

जिला कार्यकाय अनुशंसा के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजती है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भुगतान कि राशि निर्गत करते है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu News: अबतक 10 लोगों को मिला गुड सेमेरिटन पुरस्कार