ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूकार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी

हैदरनगर-मोहम्मदगंज रोड में सबनवा मोड़ के पास तीव्र गति से जा रही अज्ञात कार से धक्का लगने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो...

कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 13 May 2018 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

हैदरनगर-मोहम्मदगंज रोड में सबनवा मोड़ के पास तीव्र गति से जा रही अज्ञात कार से धक्का लगने से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। राहगीर की मदद से दूसरे वाहन से घायलों को हैदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने घायलों का उपचार करते हुए दो को रेफर कर दिया। घायल चंदन कुमार(मोखापी/गढ़वा), विश्वनाथ राम(संड़ेंया/हैदरनगर) व महेन्द्र कुमार (संड़की/गढ़वा) में चंदन और महेन्द्र को रेफर किया गया है। विश्वनाथ राम को आंशिक चोट लगी है। हालांकि देर शाम में बेहतर अस्पताल पहुंचने से पहले ही चंद कुमार की मौत हो गयी। गढ़वा निवासी चंदन की मौत से परिवार दहाड़ मारकर रो रहे हैं। इधर महेन्द्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मोहम्मदगंज थाने की पुलिस ने बाइक को धक्का मारने वाली मारुति सुजुकी कार को कब्जे में ले लिया है। भागने का प्रयास में जुटी उत्तर प्रदेश में संख्या-यूपी12डी/3470 के तहत पंजीकृत कार को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें