ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूआस्था के दीपों से जगमगाया जवाहरनगर दुर्गा मंडप

आस्था के दीपों से जगमगाया जवाहरनगर दुर्गा मंडप

अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन ने कोयलांचल भुरकुंडा के माहौल को भक्तिमय कर दिया...

आस्था के दीपों से जगमगाया जवाहरनगर दुर्गा मंडप
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 06 Aug 2020 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन ने कोयलांचल भुरकुंडा के माहौल को भक्तिमय कर दिया है। इसी कड़ी में शाम को जवाहरनगर दुर्गा मंडप आस्था के दीपों से जगमगा उठा। यहां मंडप के आसपास के इलाके को भगवा ध्वज से सजाया गया था। वहीं मंडप के अंदर आकर्षक रंगोली बनायी गयी थी। स्थानीय बालिका आरती कुमारी, नेहा अग्रवाल, प्रेरणा, लॉली, डॉली आदि ने मंडप के अंदर आकर्षक रंगोली बनायी। जो देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम का प्रारंभ पूजा अर्चना और आरती से हुआ। पुरे मंडप को 1001 दीपों से सजाया गया था। वहीं असापास के प्रत्येक घर से 5-5 दीया जलाया गया। जो समाजिक समरसता का साक्षात दर्शन है। इसे सफल बनाने में श्रीनिवास अग्रवाल, डीके पंडित, अप्पू मिश्रा, मोलू पंडित, अभिषेक दास, प्रिंस, सुमित पांडेय, हरेंद्र आदि ने योगदान दिया। -

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें