हुसैनाबाद में नन्हा सा दिल अभियान शुरू

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

मेदिनीनगर में जन्मजात हृदय रोग की पहचान और निःशुल्क उपचार के लिए 'नन्हा सा दिल' अभियान का शुभारंभ किया गया। अनुमंडल अस्पताल हुसैनाबाद में डॉ. एस. के. रवि द्वारा शुरू की गई इस योजना में पहले दिन 252 बच्चों का निःशुल्क हृदय परीक्षण किया गया।

हुसैनाबाद में नन्हा सा दिल अभियान शुरू

मेदिनीनगर। जन्मजात हृदय रोग की समय पर पहचान एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नन्हा सा दिल अभियान के तहत गुरुवार को हुसैनाबाद में अभियान का शुभारंभ अनुमंडल अस्पताल हुसैनाबाद के मुख्य चिकित्सक एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. के. रवि ने किया। अंचल अधिकारी पंकज कुमार, लेडी सुपरवाइजर किरण सिंह, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विभूति गुप्ता आरबीएसके के चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह आदि ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर अभियान को आगे बढ़ाया। प्रथम दिन के स्क्रीनिंग में कुल 252 बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।