Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFree Health Checkup Camp Organized by Lions Club in Medininagar
लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर बेलवाटिका में लगाया स्वास्थ्य शिविर

लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर बेलवाटिका में लगाया स्वास्थ्य शिविर

संक्षेप:

मेदिनीनगर में लायंस क्लब के सहयोग से साहब सिंह द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शहर के कमजोर आय वर्ग के लोगों ने इसका लाभ उठाया। विभिन्न विशेषज्ञों ने जांच की। साहब सिंह ने समाज सेवा की जिम्मेदारी निभाने की बात कही। लायंस क्लब लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर रहा है।

Jan 18, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के तत्वावधान में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता साहब सिंह के सहयोग से शहर के बेलवाटिका चौक पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसका लाभ बड़ी संख्या में कमजोर आय वर्ग वाले शहरवासियों ने सहजता से उठाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ, जनरल फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार, डॉ. शक्ति प्रकाश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजय कुमार कुमार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. महताब आलम आदि ने स्वास्थ्य जांच की। ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच के लिए सृष्टि डायग्नोस्टिक एवं श्रेया लैब की टीम ने सहयोग किया। शिविर में साहब सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य जांच हो या कोई भी सामाजिक कार्य, समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना सभी का कर्तव्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके पूरे परिवार का हमेशा यही प्रयास रहा है कि लायंस क्लब जैसे सेवा भावी संगठनों के सहयोग से जनहित में कार्य किया जाए। उन्होंने लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर तथा सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया जिसके सहयोग से शिविर लग सका। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के आईपीपी डॉ. प्रवीण सिद्धार्थ ने कहा कि क्लब लगातार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। डॉ. शक्ति प्रकाश ने कहा कि लायंस क्लब जैसे संगठनों के माध्यम से सेवा शिविरों में कार्य करने का अवसर मिलना गौरव की बात है। लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के अध्यक्ष गुरबीर सिंह ने बताया कि क्लब सामाजिक सेवा के साथ-साथ जीव-जंतु, गौ-सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य करता है। हिमांशु कुमार, रोहित चौधरी, दिलीप कुमार, आकाश कुमार, मनीष कुमार, रतन कुमार, अमित कुमार के साथ लायंस क्लब सचिव प्रियंका आनंद साहू, विकास कुमार शेट्टी, वरुण जायसवाल, फिरोज अंसारी, निलेश चंद्र, रणजीत मिश्रा आदि शिविर में सक्रिय रहे।