फर्जी नियुक्ति मामले की शिकायत, जांच शुरू
मेदिनीनगर में लालगढ़ पंचायत के उप मुखिया कुणाल ओझा ने सहायक शिक्षक विनय कुमार ओझा की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए जांच की मांग की। शिक्षक ने दो अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ दो बार मैट्रिक परीक्षा पास की। उपायुक्त ने इस पर जांच के आदेश दिए हैं।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत लालगढ़ पंचायत के उप मुखिया कुणाल ओझा के आवेदन पर जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने संबंधित बीईईओ को जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है। उप मुखिया ने मध्य विद्यालय लालगढ़ में पदस्थापित सहायक शिक्षक विनय कुमार ओझा की नियुक्ति को फर्जी और जालसाजी से जुड़ा बताते हुए उपायुक्त को आवेदन दिया था। उपायुक्त ने आवेदन पर जांच कराने का निर्देश डीइएस को दिया है। डीएसइ ने कहा कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। उप मुखिया ने आवेदन में कहा कि शिक्षक विनय कुमार ओझा ने दो अलग-अलग जन्म तिथियों के साथ दो बार मैट्रिक परीक्षा पास किया है।
दस्तावेजों के अनुसार पहली बार वर्ष 1989 में हाईस्कूल लालगढ़ से मैट्रिक परीक्षा दी है। इसमें जन्म तिथि 29 जनवरी 1973 दर्ज है। दूसरी बार वर्ष 2003 में पुनः मैट्रिक परीक्षा दी है। इसमें जन्म तिथि 15 अक्तूबर 1982 अंकित है। विज्ञापन संख्या 03/2015 के तहत वर्ष 2015-16 में हुई शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का समुचित सत्यापन नहीं किया गया या फिर संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से इस फर्जीवाड़े को नजर अंदाज किया गया है। उप मुखिया ने इस मामले की शिकायत की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची को भी भेजा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


