Palamu News: एमआरएमसीएच में भर्ती बच्ची की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चार वर्षीय बच्ची रागिनी कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि चिकित्सक ने बच्ची की गंभीर हालत की बात कही। गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने बच्ची को ठीक से नहीं देखा।

Palamu News: एमआरएमसीएच में भर्ती बच्ची की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू स्थित मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती चार वर्षीय बच्ची की गुरुवार तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची की हालत भर्ती के समय से ही अत्यंत गंभीर थी।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार प्रखंड के सरईडीह निवासी गुड्डू कुमार की चार वर्षीय पुत्री रागिनी कुमारी की तबीयत अधिक बिगड़ने पर गुरुवार तड़के करीब 2 बजकर 14 मिनट पर एमआरएमसीएच लाया गया। इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल के तीसरे तल्ले स्थित शिशु वार्ड में भर्ती किया गया, जहां सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।

चिकित्सक का दावा

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. भारद्वाज चौधरी ने बताया कि बच्ची को पेट दर्द, बुखार तथा फरका की समस्या थी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि दौरे की स्थिति में बच्ची को कुछ भी खाने-पीने के लिए नहीं दें, लेकिन परिजनों ने उसे खाना खिला दिया। चिकित्सक के अनुसार बच्ची की हालत बेहद गंभीर थी और भर्ती के समय ही इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।

परिजनों के आरोप

वही मृतका के पिता गुड्डू कुमार ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने भर्ती के बाद वार्ड में आकर बच्ची को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि केवल नर्स और सहयोगी स्टाफ ही बच्ची को देखने आते रहे। इलाज के बावजूद सुबह उसकी मौत हो गई। परिजन ने फरका की समस्या से इंकार कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए।

अस्पताल के दस्तावेज

हालांकि अस्पताल की इमरजेंसी पर्ची में भी बच्ची को चार दिनों से पेट दर्द सहित बुखार और फरका की शिकायत होने का उल्लेख दर्ज है।

सामान्य प्रश्न

बच्ची की मौत कब हुई?
बच्ची की मौत गुरुवार तड़के सुबह करीब छह बजे हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu News: एमआरएमसीएच में भर्ती बच्ची की मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप