Palamu News: बाघी ने बालक और बीएसपी मोरवाई ने बालिका वर्ग में जीता खिताब

हिन्दुस्तान, पलामू
share

Palamu News: मेदिनीनगर में रामगढ़ प्रखंड के शहीद नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। बालिका वर्ग में मोरवाई ने बीएसपी बानालात को 1-0 से हराया, जबकि बालक वर्ग में बाघी ने बूढ़ा को 1-0 से पराजित करते हुए खिताब जीता। मुख्य अतिथि मनोज प्रसाद ने खेल का उद्घाटन किया।

Palamu News: बाघी ने बालक और बीएसपी मोरवाई ने बालिका वर्ग में जीता खिताब

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड के शहीद नीलांबर-पीतांबर फुटबॉल मैदान में रविवार शाम ब्रह्मा, विष्णु, महेश क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग के फाइनल में मोरवाई ने बीएसपी बानालात को 1-0 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में बाघी ने बूढ़ा को 1-0 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज प्रसाद ने किक मारकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ उनके शारीरिक विकास में भी सहायक हैं।

मौके पर जिला परिषद सदस्य छोटन सिंह, उलडंडा के पूर्व मुखिया महेंद्र सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंभू राम और सरवन सिंह मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सचिव रणजीत कुमार, कोषाध्यक्ष शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष महेश सिंह, उपसचिव मंटू कुमार रवि, केदार टेटे और रविंद्र सिंह समेत अन्य सदस्यों की भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नागेंद्र राम ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: बाघी ने बालक और बीएसपी मोरवाई ने बालिका वर्ग में जीता खिताब