Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFood Poisoning Outbreak at Kasturba Gandhi Residential School Over Two Dozen Students Affected
दो दर्जन से अधिक छात्राएं हुई फूड पॉइजनिंग की शिकार

दो दर्जन से अधिक छात्राएं हुई फूड पॉइजनिंग की शिकार

संक्षेप:

मेदिनीनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो दर्जन से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गईं। सोमवार को सोयाबीन, आलू की सब्जी और रोटी खाने के बाद छात्राएं बीमार होने लगीं। गंभीर स्थिति में छह...

Tue, 19 Aug 2025 12:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तरहसी की दो दर्जन से अधिक छात्राएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई है। छात्राओं को सोमवार की सुबह सोयाबीन,आलू की सब्जी और रोटी खाने के बाद छात्राएं बीमार होनी लगी। चक्कर आने तथा बेहोश होने का क्रम बढ़ता चला गया। आनन फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर छह छात्राओं की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। एमआरएमसीएच इमरजेंसी में प्रतिनयुक्त स्टाफ ने बताया कि भर्ती किये गए छह छात्राओं की स्थिति अब नियंत्रण में है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वार्डन आरती कुमारी ने बताया कि जन्माष्टमी के उपवास के दूसरे दिन रविवार को मेन्यू के अनुसार सभी को पूड़ी सब्जी दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संभावना है कि,उसी से छात्राओं की तबियत बिगड़ी है। उन्होंने कहा कि सोमवार की सुबह में छात्राओं को सुबह सोयाबीन,आलू की सब्जी और रोटी खाने को दिया गया था। बीमार छात्राओं ने बताया कि कुछ छात्राएं ही जन्माष्टमी में उपवास की थी। बिना उपवास किये छात्राएं भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई हैं। छात्राओं ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया रविवार को दिन आटा में फिनायल गिर गया था। शुरुआत दिन बनने वाले पुड़ी और सब्जी में फिनायल आंशिक रूप से शामिल रहा जिसका असर नहीं दिखा। जबकि दूसरे दिन बनने वाले नाश्ता के आटा में फिनायल पूरी तरह मिक्स हो गया था। जिसे खाते ही छात्राओं को चक्कर आने और बेहोश होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। छात्राओं ने बताया कि आटा में फिनायल गिरने की जानकारी वार्डन समेत अन्य कर्मियों की भी थी। इसके बावजूद उसे फेकने की जगह उसकी रोटी बनाई गई, जिसके बाद छात्राओं का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। छात्राओं के परिजन मंतोष कुमार, सीमा देवी ने कहा कि छात्राओं की तबियत खराब होने की जानकारी नहीं दी गई। दूसरे के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद अपने पुत्रियों के पास पहुंच सकी। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने कहा के पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि खाना देने में लापरवाही बरती गई होगी,तो संबंधित कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।