आग लगने से गेहूं की फसल बर्बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के बेल बिगहा में शनिवार को गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे 10 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशामक की मदद से आग बुझाई। किसानों का मानना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है, जो अनियमित बिजली तारों के कारण हुआ।

आग लगने से गेहूं की फसल बर्बाद

मेदिनीनगर। पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बेल बिगहा के नावाडीह में शनिवार को गेहूं के फसल में आग लगने से 10 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों ने दंगवार ओपी पुलिस और अग्निशामक को दिया। सूचना के बाद बाद पहुंची दमकल की टीम ने ग्रामीणों ने मिलकर आग को बुझाया। भुक्तभोगी किसानों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। खेतों से होकर अनियमित तरीके से बिजली तार ले जाए जाने के कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।