Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsFire at Vijay Agarwal s Grocery Store in Medininagar Burns 30 Lakhs Worth Property
मेदिनीनगर में थोक किराना दुकान में लगी आग 30 लाख की संपत्ति राख

मेदिनीनगर में थोक किराना दुकान में लगी आग 30 लाख की संपत्ति राख

संक्षेप:

मेदिनीनगर के कांदू मोहल्ला में विजय अग्रवाल की थोक किराना दुकान में आग लगने से 30 लाख रुपये की संपत्ति और 5 लाख रुपये नगद जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। भुक्तभोगी ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। अग्निशामक दल ने आधे घंटे में आग बुझाई।

Oct 31, 2025 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर के कांदू मोहल्ला में स्थित विजय अग्रवाल के थोक किराना दुकान में शुक्रवार की अल सुबह आग लग जाने से पांच लाख रुपये नगद सहित करीब 30 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। भुक्तभोगी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुकान में आग लगाने की आशंका जताई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि सूचना मिलने पर बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर अग्निशमन दस्ता के सहयोग से करीब आधे घंटा में आग को बुझाया गया। आग की लपटें काफी तेज थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भुक्तभोगी ने शाम तक आवेदन नहीं दिया। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विजय कुमार अग्रवाल के पुत्र रोशन कुमार ने बताया कि वह पिता के साथ मिलकर कारोबार करते हैं। घर के निचले फ्लोर पर थोक एवं खुदरा किराना दुकान संचालित होता है। ऊपर वाले फ्लोर पर परिवार के लोग रहते हैं। प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे दुकान बंद किया था। तड़के 2:30 बजे के बाद लाइन कट गया था। इनवर्टर भी खराब है। वह हमेशा मेन लाइन एवं स्टेबलाइजर का एमसीबी गिराकर दुकान बढ़ाते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 4:30 बजे दुकान से धुआं निकलता दिखा। इसके बाद अग्निशमन दस्ता एवं शहर थाना की पुलिस को सूचना दिया। शहर थाना पुलिस तत्काल पहुंची परंतु अग्निशामक को आने में करीब दो घंटे का समय लग गया। अग्निशामक दस्ता में आग बुझाया परंतु सभी सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि महाजन को देने के लिए दुकान के दराज में करीब पांच लाख रुपये रखा हुआ था वहीं 30 लाख रुपये का सामान भी स्टोर में था। दुकान का इंश्योरेंस भी फेल है।