स्कूली बच्चों के पोशाक, स्वेटर व जूता-मोजा की 75 लाख रुपए सरेंडर
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूली पोशाक,स्वेटर, जूता-मोजा की राशि लेने से वं

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12 हजार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा की राशि लेने से वंचित रहे गए। समग्र शिक्षा अभियान को 75 लाख रुपए सरेंडर करना पड़ा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में वर्ग एक से आठवीं कक्षा में अध्यनरत 2 लाख 88 हजार बच्चों को दो जोड़ा स्कूल ड्रेस के अलावे एक स्वेटर और जूता-मोजा के लिए 17 करोड़ रुपए मिला था। इस राशि से जिले के दो लाख 88 हजार बच्चों को स्कूल ड्रेस, जूता-मोजा और स्वेटर से आच्छादित करना था। परंतु बच्चों के एकाउंट नंबर या उनके अभिभावकों के एकाउंट नंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण शत-प्रतिशत बच्चों को राशि नहीं दिया जा सका।समग्र
शिक्षा अभियान के एडीपीओ ने कहा कि स्कूलों से वैसे बच्चे जिनका बैंक अकाउंट नहीं है तो अभिभावकों का अकाउंट नंबर की मांग की गई थी, परंतु अभिभावकों का एकाउंट नंबर उपलब्ध कराया था, परंतु बहुत सारे अभिभावकों का अकाउंट नंबर डेड होने के कारण राशि हस्तांरित नहीं हो सका। इस कारण 31 मार्च को 75 लाख रुपए सरेंडर करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्ग एक और दो कक्षा के करीब 72 हजार छात्र-छात्राओं की राशि स्कूल प्रबंधन समिति के खाते में राशि हस्तांतरित की गई। वर्ग तीन से आठवीं तक के बच्चों की राशि बच्चों के अकाउंट में हस्तांतरित करना था। जिन बच्चों का अकाउंट नहीं रहने पर वैसे बच्चों की राशि उनके अभिभावकों के अकाउंट में राशि हस्तांरित करना था, परंतु बहुत सारे अभिभावकों के उपलब्ध कराये गए अकाउंट डेड मिला। इस कारण वित्तीय वर्ष 2025-26 में 12 हजार बच्चों को राशि नहीं भेजा सका। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2025-26 में आठ प्रतिशत अधिक बच्चों को राशि भेजा गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 88 प्रतिशत बच्चों को राशि मिल पाया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 96 प्रतिशत बच्चों को राशि दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


