छूटे हुए शिक्षकों के लिए टीएनए जांच परीक्षा आज
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के वैसे शिक्षक जो टीचर नीड्स असेसमेंट(टीएनए) जांच परीक्षा के लिए अंतिम अवसर दिया गया है। बुधवार को छुट्टे हुए शिक्षकों की

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के वैसे शिक्षक जो टीचर नीड्स असेसमेंट (टीएनए) जांच परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। छुट्टे हुए शिक्षकों की टीएनए जांच परीक्षा बुधवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री बालिका उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) में आयोजित होगी। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पलामू जिले में 159 शिक्षक टीएन जांच परीक्षा से विभिन्न कारण से छुट्ट गए हैं। छुट्टे हुए शिक्षकों के लिए टीएनएच जांच परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई है। यह शिक्षकों के लिए अंतिम अवसर पर है। इस कारण छुट्टे हुए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से बुधवार को होने वाली टीएन जांच परीक्षा में सम्मिलित होने का निर्देश दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


