Palamu News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Palamu News: चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में एक बाइक टक्कर में 45 वर्षीय नेपाल उरांव की मौत हो गई। धर्मेंद्र उरांव गंभीर रूप से घायल है और उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज चल रहा है। दोनों युवक बाजार से लौट रहे थे, तभी तेज गति बाइक की टक्कर हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव में बुधवार की शाम में दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक सवार की मौत हो गई है जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल बाइकर का इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी 45 वर्षीय नेपाल उरांव के रूप में की गई है। जख्मी धर्मेंद्र उरांव भी जयनगरा गांव का ही निवासी है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने मृतक शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। एमआरएमसीएच टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई मिथलेश उरांव के अनुसार बुधवार की शाम में एक बाइक पर सवार होकर दोनों युवक सलतुआ बाजार गए थे।
घर लौटने के क्रम में सामने से तेज गति बाइक से सीधे टक्कर हो जाने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर स्थिति में एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में नेपाल उरांव की मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।


