Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsExcitement Soars as Shibu Soren Memorial Palamu Cup Cricket Tournament Kicks Off
दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

संक्षेप:

मेदिनीनगर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुणाल सारंगी ने किया। उन्होंने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन से पलामू के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा और यह जिले के लिए एक बड़ी सौगात है।

Dec 07, 2025 05:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, संवाददाता। दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मृति पलामू कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साह और जोश के साथ रविवार को शुभारंभ किया गया। झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने पहले स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर बल्ला थाम कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। टूर्नामेंट में पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन और पूर्व मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के नाम पर विशेष पवेलियन बनाए गए हैं, जिनका उद्घाटन खिलाड़ियों और दर्शकों की तालियों के बीच अतिथियों ने किया। कुणाल सारंगी टूर्नामेंट के उदघाटन कार्यक्रम में कहा कि पलामू में ऐसा आयोजन होना जिले के लिए बड़ी सौगात है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झारखंड राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। पलामू के खिलाड़ियों में भी अपार संभावनाएं हैं। सही अवसर मिले तो वे निश्चित देश में पलामू का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है। पलामू के युवाओं में जोश और प्रतिभा दोनों हैं, यह कप उन्हें बेहतर मंच देगा। आयोजन की कमान संभाल रहे सन्नी शुक्ला और आशुतोष विनायक को उन्होंने प्रोत्साहित किया। कमेंट्री की जिम्मेदारी आशुतोष लक्की जबकि अंपायर की भूमिका मिंटू तिवारी और छोटू तिवारी संभाल रहे हैं। व्यवस्थापक मंडल के सदस्य राजू शुक्ला, सुमित पांडेय, पिंटू शुक्ला, प्रवीण तिवारी, प्रशांत सिन्हा और अमित पांडेय आयोजन में सक्रिय हैं। झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी, सचिव रंजन चंद्रवंशी, सैयद फैजल, कौशल किशोर, दीपू चौरसिया, अविनाश देव, सुनील तिवारी, प्रभात मिश्रा, गुडु मिश्र, विकाश सेठी, गुरबीर सिंह, छोटू त्रिपाठी आदि मौके पर उपस्थित रहे।