नामांकन जांच परीक्षा में शामिल हुए 817 परीक्षार्थी

Mar 15, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में सचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्ग छह से नौवीं कक्षा में (सत्र 2026-27) में नामांकन के लिए रविवार को जांच

नामांकन जांच परीक्षा में शामिल हुए 817 परीक्षार्थी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्ग छह से नौवीं कक्षा में सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए रविवार को जांच परीक्षा आयोजित की गई। नामांकन जांच परीक्षा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) व मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चैनपुर में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 1038 परीक्षार्थियों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 817 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। नामांकन जांच परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे संचालित हुई। पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि नामांकन जांच परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने बताया कि स्कूल में 271 परीक्षार्थियों में 225 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

जबकि 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। नामांकन जांच परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संपन्न हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी ने बताया कि उनके स्कूल में 608 परीक्षार्थियों में 515 परीक्षार्थी उपस्थित हुए,जबकि 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चैनपुर के केंद्राधीक्षक सह प्राचार्य सुनीता कुमारी ने बताया कि उनके स्कूल में 154 परीक्षार्थियों में 137 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा के नामांकन जांच परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण हुई।फोटो- 1- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) में नामांकन जांच परीक्षा का निरीक्षण करते केंद्राधीक्षक आशीष कुमार दुबे और अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।