Palamu News: सीता प्लस टू उवि के संस्कृत लैब में दिया प्रोजेक्टर
Palamu News: हरिहरगंज में सीता प्लस टू उच्च विद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एक प्रोजेक्टर भेंट किया गया है। यह प्रोजेक्टर विद्यालय की संस्कृत लैब में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देगा। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जानू चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग आवश्यक है।

Palamu News: हरिहरगंज। शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में की जा रही पहल के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी के पति जानू चौधरी ने एक प्रोजेक्टर भेंट किया है। विद्यालय की संस्कृत लैब के लिए प्रोजेक्टर मिलने से काम में और तेजी आएगी। जानू चौधरी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग समय की आवश्यकता है। प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को एनिमेशन, ऑडियो-विजुअल सामग्री एवं डिजिटल शिक्षण पद्धति से शिक्षा दी जा सकेगी। शिक्षक डॉ. राजकुमार ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शिक्षा प्रेमियों से भी अपील की है की वे आगे आकर संस्कृत लैब को समृद्ध बनाने तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दें।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय प्रसाद राय, डॉ. ओरेन्द्र कुमार यादव, डॉ. नागदेव यादव आदि मौके पर उपस्थित थे।


