Enhanced Security Measures for New Year Tourists at Punpun Origin Site in Palamu नववर्ष को लेकर पुनपुन नदी के उदगम स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEnhanced Security Measures for New Year Tourists at Punpun Origin Site in Palamu

नववर्ष को लेकर पुनपुन नदी के उदगम स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा

पलामू जिले में नववर्ष के उपलक्ष्य में पुनपुन उद्गम स्थल पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। सुरक्षा को बढ़ाने के लिए प्रशासन ने गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोग पिकनिक मनाने और स्नान करने के लिए यहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 29 Dec 2024 11:52 PM
share Share
Follow Us on
नववर्ष को लेकर पुनपुन नदी के उदगम स्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में साल के अंतिम और नए साल के पहले सप्ताह में पिकनिक स्पॉट पर उमड़े वाले सैलानियों को देखते हुए सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया। मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से 70 किलोमीटर दूर पिपरा प्रखंड के सरैया पंचायत में स्थित पुनपुन उद्गम स्थल पर नववर्ष के उपलक्ष्य में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा बढ़ा दी है। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि नववर्ष को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चौकस है। पुनपुन उदगम स्थल कुंड पर बड़ी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने पहुंचते हैं जिसके देखते हुए पुलिस गश्ती संबंधित क्षेत्र में बढ़ा दी गई है। साथ ही आम लोगों ने अवांक्षित गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

झारखंड-बिहार सीमा से सटे पुनपुन उद्गम स्थल चारों तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ है। प्राकृतिक सौंदर्य भी लोगों का मनमोह लेती है। पुनपुन नदी यही से यात्रा प्रारंभ करती है। इसके कारण उद्गम स्थल कुंड पर स्नान करने का एक अलग महत्व भी है। बड़ी संख्या में लोग स्नान करने के लिए भी आते है। शिव मंदिर सूर्य मंदिर में पूजा श्रद्धालु मन्नत भी मांगते है। यहां मकर संक्रांति में मेला का आयोजन किया जाता है। पंचायत की मुखिया प्रियंका तिवारी और समाजसेवी विकास तिवारी ने बताया कि पुनपुन उद्गम स्थल का काफी तेजी से विकास हो रहा है। पर्यटकों को बैठने के लिए सिमेंटटेंड कुर्सी लगाया है, रोड का भी निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने को लेकर विभागीय मंत्री से भी मिले है।

पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के अध्यक्ष रविकांत तिवारी ने बताया कि नववर्ष पर बड़ी संख्या में सैलानी पिकनिक मनाने के लिए आते है जिसको लेकर समिति के सदस्य भी सक्रिय रहते है। पिपरा प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कुंड पर को पर्यटन स्थल घोषित करने का मांग करने की तैयारी की जा रही है।

हैदरनगर के सिद्धपीठ देवी मंदिर, पुरातात्विक स्थल कबरा कला, सोन नद और कोयल नदी का संगम स्थल स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हैदरनगर का बड़ा शिवालय, ब्रह्मस्थान, शीतला माता मंदिर की सफाई भी नववर्ष को लेकर शुरू कर दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रवेश सिंह ने बताया कि कबरा कला में नए साल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। सोन नदी के तट स्थित विशाल टीले पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोन नदी के बीचोबीच स्थित दसशीशा नाथ महादेव का दर्शन करने भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर तक फैले सोन के बालू पर बैठकर धूप सेंकने व पिकनिक का आनंद उठाने भी सैलानी पहुंचते हैं। देवी मंदिर प्रबंध समिति के अधक्ष गुरु प्रताप साहिदेव, सचिव रामाश्रय सिंह, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।