Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEmotional Book Launch in Medininagar Teri Yaadein - A Cry of a Broken Heart
तेरी यादें-एक टूटे दिल की पुकार  पुस्तक का हुआ लाकार्पण

तेरी यादें-एक टूटे दिल की पुकार पुस्तक का हुआ लाकार्पण

संक्षेप:

मेदिनीनगर में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्यामदेव महतो की पत्नी सरिता देवी की स्मृति में 'तेरी यादें-एक टूटे दिल की पुकार' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर इंदरसिंह नामधारी ने...

Tue, 19 Aug 2025 11:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सूदना स्थित मौर्या नगर में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्यामदेव महतो की पत्नी सरिता देवी की स्मृतिशेष कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक के द्वारा लिखित पुस्तक तेरी यादें-एक टूटे दिल की पुकार पुस्तक का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के प्रथम स्पीकर इंदरसिंह नामधारी उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब ऐसे अवसर पर एकत्रित हुए हैं जो हृदय को गहराई तक स्पर्श करता है। यह एक पुस्तक नहीं बल्कि यह उन अनकहे भाव, स्मृतियां और प्रेम की जीवंत धारा है। जिसे प्रधानाध्यापक सह लेखक श्याम देव महतो ने अपनी जीवन संगिनी सरिता देवी की स्मृति में शब्दों का रूप दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत वरीय आशुलिपिक वीरेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि यह कृति केवल व्यक्तिगत अनुभूति नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति की आवाज है। संविधान सुरक्षा मंच के अध्यक्ष रवींद्र पाल ने कहा कि यह रचना केवल एक पति की अपनी जीवन संगिनी के प्रति श्रद्धांजलि नहीं बल्कि यह हम सबको संदेश देती है कि सच्चा प्रेम कभी समाप्त नहीं होती। इस अवसर पर शिवकुमार मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, रामानुज प्रसाद, लीला कुमारी,श्यामा कुमारी,ललिता कुमारी, पुनीता देवी, तिलकेश्वर राम समेत कई लोग उपस्थित थे।