एनपीयू राजनीति विज्ञान विभाग में मौखिकी परीक्षा परीक्षा संपन्न

Feb 28, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में नक्सलवाद आंदोलन का उद्भव और चुनौतियों पर चर्चा की गई। डॉ राजेंद्र भारती ने शोधार्थी आशुतोष कुमार की मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि झारखंड में नक्सलवाद का प्रभाव कम हो रहा है, जो एक सकारात्मक संकेत है। कार्यक्रम का संचालन डॉ ऋचा सिंह ने किया।

एनपीयू राजनीति विज्ञान विभाग में मौखिकी परीक्षा परीक्षा संपन्न

मेदिनीनगर प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में शनिवार को झारखंड में नक्सलवाद आंदोलन का उद्भव और चुनौतियां विषय पर कोल्हान विश्वविद्यालय से आए परीक्षक डॉ राजेंद्र भारती ने शोधार्थी आशुतोष कुमार की मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई। सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो.नीता सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ राजेंद्र भारती ने कहा कि उग्रवाद और नक्सलवाद दोनों में अंतर हमें समझने की जरूरत है। झारखंड में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने इस विषय पर और अनुभवात्मक अध्ययन के लिए प्रेरित किया। एनपीयू की राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

महत्वपूर्ण विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने के लिए शोधार्थी की सराहना की गई। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ सुरेंद्र पांडेय, डॉ जगदीश्वर पांडेय, डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ विभेष चौबे, प्रोक्टर डॉ आरके झा, डॉ विमल सिंह, डॉ गजेंद्र सिंह,डॉ भीमराम ,डॉ लीना कुमारी , डॉ जेनिफर गुड़िया, डॉ विरेंद्र कुमार, डॉ संजय बाड़ा,आयना, डॉ कुंदन, भास्कर कुमार आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।