करंट लगने से लाइनमैन घायल
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक लाइनमैन बबलु कुमार सिंह करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बिजली कंपनी से सहायता की मांग की है।

पांकी। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में कार्यरत एक लाइनमैन बबलु कुमार सिंह, काम के दौरान करंट लगने से मंगलवार की रात में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों व आसपास के लोगों पांकी के सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के लिए भर्ती किया। प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के बाद भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह पांकी के हरना गांव के निवासी हैं। पोल पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई गड़बड़ी ठीक करने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गए।
घटना को लेकर परिजनों व सहकर्मियों ने बिजली आपूर्ति कंपनी से आवश्यक सहयता का अनुरोध किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


