ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूबिजली आपूर्ति की कुव्यवस्था पर उबले उपभोक्ता

बिजली आपूर्ति की कुव्यवस्था पर उबले उपभोक्ता

दो दिनों से संपूर्ण हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नगन्य रहने के बाद शुक्रवार की शाम आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद भी बार बार परमिट के बहाने आपूर्ति बाधित किये जाने पर शनिवार को...

बिजली आपूर्ति की कुव्यवस्था पर उबले उपभोक्ता
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 07 Jul 2019 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

दो दिनों से संपूर्ण हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति नगन्य रहने के बाद शुक्रवार की शाम आपूर्ति शुरू की गई। इसके बाद भी बार बार परमिट के बहाने आपूर्ति बाधित किये जाने पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व प्रमुख संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चौकड़ी मोड़ पर स्थापित विद्युत सबस्टेशन में जाकर यहां प्रतिनियुक्त बिजली कर्मियों को कार्यालय से बाहर निकालते हुए कहा कि गांव में तार गिरने और बार-बार तकनीकी खराबी के नाम पर पूरे हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र की आपूर्ति बाधित की गई तो इसके अंजाम खराब होगें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत की गई तो वे समूहिक रुप में यहां ताला बंद कर धरना पर बैठ जायेगे। शुक्रवार की मध्यरात एक बजे आपूर्ति कटने के बाद अहले सुबह चार बजे आपूर्ति शुरु की गई। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नौडीहा गांव की ओर जाने वाली विद्युत मार्ग में तार गिरने के नाम पर सुबह से छह घंटें तक इस उमस भरी गर्मी में आपूर्ति नहीं शुरु हुई तो उपभोक्ताओं का समूह सबस्टेशन में जाने को विवश हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें