ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूदशहरा मिलन समारोह आयोजित, मध्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान

दशहरा मिलन समारोह आयोजित, मध्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान

सोमवार को देवरी महुंराव परिसर में दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। समाजसेवी आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह के द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र से जिला परिषद का...

दशहरा मिलन समारोह आयोजित, मध्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 20 Oct 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार को देवरी महुंराव परिसर में दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई। समाजसेवी आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह के द्वारा आयोजित दशहरा मिलन समारोह में हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव लड़ने का एलान किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन समाजसेवी विनोद कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में हुसैनाबाद क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुसैनाबाद मध्य क्षेत्र से आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा की। इसके बाद मौजूद लोगों ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते करते हुए कहा कि आप सब की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्र के जितने भी गांव हैं। सभी गांवों में विकास का एक मॉडल रूप दिखाई देगा। आप सभी लोगों का साथ और सभी वर्गों का सम्मान करना मेरा कर्तव्य है। साथ ही क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सबों का समर्थन मिला, तो क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे। इस मौके पर कुश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, सत्येंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, धनंजय सिंह, प्रदीप सिंह, अजय पाठक, गुड्डू सिंह, रामप्रवेश सिंह, संजय पाठक, विमलेश सिंह, मदन मुरारी पाठक,निखिल सिंह, राजेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें