Palamu News: पिपरा बाजार दुर्गा पूजा समिति पुनर्गठित
Palamu News: पिपरा बाजार देवी मंदिर में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें गौतम राज अध्यक्ष और विष्णु देव गुप्ता सचिव बने। सभी सदस्य उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्र में इस बार दुर्गा पूजा के लिए खास उत्साह देखा जा रहा है।

Palamu News: हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा बाजार देवी मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर गुरुवार की देर शाम पिपरा नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम राज और सचिव विष्णु देव गुप्ता को सर्व सम्मति से चुना गया। समिति के उपाध्यक्ष सुजित गुप्ता, उपसचिव अनिल प्रजापति, कोषाध्यक्ष अंशु मिश्रा, भैरव प्रसाद गुप्ता, संयोजक कपिल देव राम, लखन प्रसाद गुप्ता, मंत्री सूर्यकांत कुमार, आनंद सिंह, अखिलेश यादव, अजीत ठाकुर, आकाश कुमार, राजन सोनी, मिथुन सिंह, महामंत्री आकाश कुमार, अखिलेश सोनी, चंदन प्रजापति, अनीश सोनी, मार्गदर्शक बैजू साव, प्रवेश प्रजापति, अवधेश मिस्त्री, काशी प्रजापति को चुना गया है।
अध्यक्ष गौतम राज ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, तैयारियां शुरू कर दी गई है, गत कई वर्षों से पिपरा बाजार में पूजा हो रही है। बैठक में अरुण मिश्रा, छोटू ठाकुर ,अभिमन्यु कुमार, दिलीप सोनी, रंजीत कुमार ,मनीष कुमार, अभय कुमार, अनुज सोनी, मुकेश सोनी, शुभम सोनी, प्रवीण सोनी, अंकित कुमार, विशाल सोनी, मंगलदेव प्रजापति आदि उपस्थित थे।फोटो। पिपरा बाजार देवी मंदिर प्रांगण में गुरुवार की देर शाम बैठक करते दुर्गा पूजा समिति के सदस्यगण।


